फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The challan embezzlement case will be completely exposed in four days

Auraiya News: चार दिन में उठ जाएगा चालान गबन मामले में पूरी तरह से पर्दा

Fri, 23 Feb 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The challan embezzlement case will be completely exposed in four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। एआरटीओ कार्यालय के लगभग 19 लाख रुपये के चालान गबन को लेकर चल रही जांच अब खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। जांच अधिकारी की माने तो अब तक मिले कागजों के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट में चार दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।
इसमें कई अधिकारियों पर तलवार लटकती नजर आ रही है। जिम्मेदारों का कटघरे में पहुंचना तय हो गया है। चार जनवरी को भाऊपुर निवासी दंपती की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट में परिवहन विभाग के बैंक में जमा होने वाले चालान के गबन का राज खुला था। इसमें 19 लाख रुपये के गबन का जिक्र था। इसके लिए मृतक शिवकांत जो कि एआरटीओ में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था, पर गबन की राशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

खास बात यह थी कि सुसाइड नोट में यह भी जिक्र था कि पूरा मामला विभागीय कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों के संज्ञान में था। दिबियापुर रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शिवकांत महज आउटसोर्सिंग से काम करता था। वहीं एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी बैंक में नकदी जमा करने आते थे। इस मामले में जांच कर रही कानपुर परिवहन विभाग की टीम दो बार आरटीओ अशोक कुमार से एक साल के चालान अदायगी के अभिलेख मांग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरटीओ ने लेखाकार ललितकांत पर कागजात गायब करने का आरोप लगाते हुए दिबियापुर थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया है। हालांकि इस सब के बावजूद कानपुर आरटीओ की टीम ने पर्याप्त अभिलेखों से गबन के अहम बिंदु तैयार कर लिए हैं। तीन से चार दिन के अंदर चालान के गबन मामले में पूरी तरह से पर्दा उठ जाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

-------------------------
बोले जिम्मेदार----
बैंक में चालान जमा करने को लेकर औरैया संभागीय परिवहन कार्यालय में हुए गबन की जांच लगभग अंतिम दौर में है। चार दिन के अंदर एक-एक बिंदु से पर्दा उठा दिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed