फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bullion artisan was thrown to the shore near his death

Auraiya News: सराफा कारीगर को मरणासन्न कर बंबा किनारे फेंका

Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The bullion artisan was thrown to the shore near his death
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में रविवार देर रात मोहल्ला निवासी एक सराफा कारीगर को हमलावरों ने मारपीट कर मरणासन्न हालत में बंबा किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

उगली बंगाल निवासी जमाल कमल सराफा कारीगरी का काम करता है। वह पढ़ीन दरवाजा में एक किराए के मकान में रहता है। पीड़ित ने बताया कि रविवार देर रात लगभग 11 बजे वह घर से दुकान जा रहा था। थोड़ी ही दूर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जब वह मरणासन्न हो गया तो हमलावर उसे ले जाकर दिबियापुर रोड स्थित बंबा के किनारे फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

इधर रात में अचानक से जमाल के गायब होने से परिजन भी परेशान हो गए। इधर-उधर जानकारी भी की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बताया कि सुबह होश आने पर उसने दूसरे के फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जहां घायलावस्था में उसे पड़ा देख एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उधर घटन को लेकर घायल व उसके परिजन दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारीगर के साथ हुई घटन की जानकारी होते ही व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू, अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल आदि कारीगर से मिलने उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। घायल के घर पहुंची निझाई चौकी पुलिस ने घायल से पूछताछ कर शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी की बात कही है।

पीड़ित के परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें शक है कि कोई उनसे व्यापारिक रंजिश मानता है। इसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि घटना के संबंध में न तो उन्हें कोई जानकारी है और न ही कोई शिकायती पत्र आया है। यदि कोई मामला आएगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed