फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the youth was taken out from the grave and sent for postmortem

Auraiya News: कब्र से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth was taken out from the grave and sent for postmortem
बिधूना (औरैया)। 19 दिन पहले संदिग्ध हालत में युवक की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी से विवाद के बाद हुई मौत की जानकारी पर पिता ने शिकायती पत्र दिया। इस पर डीएम ने टीम गठित की और शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर नवीन बस्ती में एक युवक अरबाज खान की संदिग्ध हालत में घर में मौत हो गई थी। परिजनों ने स्वाभाविक मौत समझकर शव को आंबेडकर नगर कब्रिस्तान में दफना दिया था। मामले में मृतक की पत्नी से विवाद का जिक्र सामने आया तो पिता शहाबुद्दीन ने 26 मई को शिकायती पत्र देकर पुत्र का शव निकालकर पोस्टर्माटम कराने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित के शिकायती पत्र को पुलिस ने गंभीरता से लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी थी। डीएम ने उप जिलाधिकारी गरिमा सौनकिया, सीओ पी.पुनीत मिश्रा व कोतवाल रवि श्रीवास्तव की टीम गठित की। गुरुवार को सुबह सात बजे टीम कब्रिस्तान पहुंची। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कब्र से शव निकाला गया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक मौत की होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम न करा कर शव दफना दिया था। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed