फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the woman's body remains unresolved after two and a half months

महिला के शव की गुत्थी ढाई माह बाद भी अनसुलझी

Sun, 29 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman's body remains unresolved after two and a half months
दिबियापुर (औरैया)। ढाई माह पहले जौरा गांव पास सेंगुर नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। शव मिलने के अगले दिन औरैया निवासी महिला के रूप में महिला की शिनाख्त हुई थी। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह अमृतसर में जिंदा मिली थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट को अज्ञात के खिलाफ हत्या में तरमीम कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात सितंबर 2020 को सेंगुर नदी के पुल के नीचे गांव जौरा के सामने करीब 30 वर्षीय महिला का शव ग्रामीणों ने देखा था। अगले दिन महिला की शिनाख्त औरैया के ब्रह्मनगर निवासी यात्रा उर्फ रुचि के रूप में की गई। रुचि को मृत मानते हुए यात्रा की माँ दुर्गपुर मुहम्मदाबाद निवासी स्नेहलता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन दो दिन बाद ही रुचि पुलिस को अमृतसर में जिंदा मिली थी।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के अनुसार दहेज हत्या में दर्ज रिपोर्ट को 15 दिन पहले अज्ञात के खिलाफ अज्ञात महिला की हत्या में तरमीम कर दिया गया है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि मृतका के शरीर पर हरे रंग का कुर्ता, नीले रंग की कैपरी, जिस पर सफेद रंग के अल्फाबेट छपे हुए थे, पहने हुए थी। मृतका का रंग सांवला, इकहरा बदन था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। लेकिन महिला के कपड़े जले हुए न होने के कारण शव के काफी समय से पानी में पड़े होने से शरीर की खाल का उधड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। थाना निरीक्षक ने मृतका के आसपास के जिलों की भी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed