{"_id":"62741cafd4714675852235e4","slug":"the-body-of-the-district-panchayat-president-s-brother-found-on-the-side-of-the-railway-track-auraiya-news-knp695118285","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई का शव
विज्ञापन
दिबियापुर थाने पहुंचकर कागजी कार्यवाई पूरी करते जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद व कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के किनारे गुरुवार सुबह संदिग्धावस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शव सुपुर्द कर दिया।
फफूंद रेल प्रशासन ने दिबियापुर थाने को अवगत कराया कि रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। इस पर उपनिरीक्षक नीरज यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पास में एक बाइक खड़ी मिली। कपड़ों की तलाशी में एक मोबाइल मिला। मोबाइल से कॉल करने पर मृतक की शिनाख्त औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई विमल कुमार उर्फ टिंकू (26) निवासी ग्राम मड़ोकमीत बेला के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे एवं परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
ट्रैक के किनारे मृतक की बाइक खड़ी होने पर माना जा रहा है कि मृतक ने बुधवार रात किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस और परिजन घटना को आत्महत्या से ही जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि मामला भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़ा हुआ होने के कारण पुलिस और परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते नजर आए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शव का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था। पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद परिवार पर लगा ग्रहण
गत वर्ष कमल दोहरे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। गुरुवार को कमल के भाई का शव रेल ट्रैक के किनारे मिलने पर चर्चा रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद से उनके परिवार पर ग्रहण सा लग गया। पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को गेल पाता में काम करने वाली मुंबई की ऑप्टेक कंपनी के रीजनल चीफ मैनेजर समेत पांच अफसरों को अगवा करने के मामले में कमल के भाई पिंटू समेत दस के नाम सामने आए था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इस मामले में पिंटू फिलहाल जेल में है। दूसरे भाई टिंकू का शव गुरुवार को ट्रैक के किनारे मिला।
पोस्टमार्टम न कराने पर उठे सवाल
रेलवे ट्रैक पर जहां विमल शव पड़ा मिला वहीं पर बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। इसके कुछ दूर पर बीयर की बोतलें पड़ी मिलीं। मामला जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़ा होने पर पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने पर तरह तरह की अटकलें लगती रहीं।
मृतक समेत तीन भाइयों की नहीं हुई शादी
सहार। मृतक विमल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई पिंटू दोहरे की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर के भाई कमल दोहरे, तीसरे नंबर के विमल (मृतक) एवं चौथे नंबर के रिंकू की शादी अभी तक नहीं हुई है। तीनों बहनों पिंकी, रिंकी, रीना की शादी हो चुकी है। मृतक विमल गांव में ही परचून की दुकान किए था। गुरुवार शाम को मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
कुछ देर में आने की बात कहकर ग्रामीण की ले गया था बाइक
सहार। बुधवार की शाम थोड़ी देर में आने की बात कहकर मृतक विमल पड़ोस के गांव भगवंतापुर निवासी नंदराम की बाइक लेकर निकला था। वह पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजनों को भी चिंता हुई, ढूंढने का प्रयास भी हुआ, लेकिन विमल नहीं मिला। सुबह शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं चर्चा यह भी रही कि उसे किसी ने मिलने के लिए बुलाया था। (संवाद)

घटनास्थल पर रेल ट्रैक के किनारे खड़ी बाइक। संवाद- फोटो : AURAIYA

गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विमल कुमार उर्फ टिंकू (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : AURAIYA