{"_id":"579f94794f1c1b6f152b9519","slug":"the-body-found-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गए वृद्ध का शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करने गए वृद्ध का शव मिला
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर में खेत पर सो रहे वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला चैनसुख निवासी रामबाबू दोहरे (60) ग्राम बमुरीपुर स्थित अपने खेतों की रखवाली करने गए थे। वह खेत में बनी मड़ैया में ही सोते थे। रविवार शाम को वह रोज की तरह खेतों पर गए थे, सोमवार सुबह उनका खेत पर शव मिला। इस मामले में वृद्ध के परिजनों किसी भी प्रकार की कोई आशंका नहीं जताई है। वहीं सदर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार वृद्ध प्रतिदिन खेत पर बनी मडै़या में जमीन पर ही सोता था। शव भी जमीन पर मिला है। इससे किसी जहरीले कीड़े के काटने की संभावना लग रही है। उन्होंने बताया फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।