फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The beam of the picnic spot's gate cracked

पिकनिक स्पॉट के गेट की बीम दरक गई

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The beam of the picnic spot's gate cracked
जानकारी देते सभासद रवि चतुर्वेदी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से शहरवासियों के लिए मोहल्ला बघाकटरा स्थित पक्का तालाब पर बनाया गया पिकनिक स्पॉट जर्जर हालत में पहुंच रहा है। वहां बने दोनों गेटों की दीवारें भी दरक चुकी हैं और फर्श भी कई जगह से धंस चुका है। जिससे वहां सुबह-शाम पहुंचने वालों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। सभासद का आरोप है कि कई बार पालिका प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

औरैया में पालिका परिक्षेत्र में पक्का तालाब पर 2016 में बनाया गया पिकनिक स्पॉट अनदेखी के चलते धीरे-धीरे जर्जर हालत में पहुंच रहा है। इस पिकनिक स्पॉट के निर्माण में पालिका प्रशासन की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस बजट से पिकनिट स्पॉट पर तालाब बनाया गया था। जिसमें फौव्वारा लगाने के साथ ही लोगों के बैठने और चारों तरफ रोशनी के लिए लाइटें लगवाई गईं थीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पिकनिट स्पॉट पर जानवरों को अंदर जाने से रोकने के लिए दोनों तरफ गेट बनवाए गए थे। कच्ची जगह होने पर चारों तरफ फर्श पर टाइल्स लगाकर आने-जाने का रास्ता भी बनाया गया था। अहम बात यह है कि इस जगह के रखरखाव पर पालिका प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने के चलते छह साल में ही पिकनिक स्पॉट जर्जर हालत में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट की बीम बुरी तरह से दरक चुकी है वहीं दूसरे गेट के साइड की दीवार पूरी तरह से चटकी है। शहर में इस तरह के बनाए गए दोनों पिकनिक स्पॉट में सिर्फ यही पिकनिक स्पॉट सुरक्षित होने के कारण काफी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस संबंध में पालिका सभासद रवि चतुर्वेदी ने बताया कि इस पिकनिक स्पॉट की हालत पिछले तीन साल से ज्यादा खराब हो गई है। इसके लिए कई बार पालिका प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज करा चुके हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे किसी अनहोनी को लेकर हमेशा डर बना रहता है।

ईओ नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह ने कहा कि पहले वहां तालाब था, उस जगह का भराव कराकर गेट बनवाया गया था। उसके दरकने व अन्य जर्जर स्थिति की जानकारी है। फिलहाल पालिका के पास बजट का अभाव है। ऐसे में उसे दूसरे मद से दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

 हादसे को दावत देती मुख्य गेट की दरकी बीम संवाद

हादसे को दावत देती मुख्य गेट की दरकी बीम संवाद- फोटो : AURAIYA

दूसरे गेट की चटकी साइड की दीवार। संवाद

दूसरे गेट की चटकी साइड की दीवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

तालाब के अंदर की दरकी दीवार। संवाद

तालाब के अंदर की दरकी दीवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed