फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bank closed, the lock on ATM, people wandering

बैंक बंद, एटीएम पर ताला, भटके लोग

Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bank closed, the lock on ATM, people wandering
एचडीएफसी बैंक के एटीएम केबिन में लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 बैंकों में तीन दिन की छुट्टी से तीसरे दिन सोमवार को भी एटीएम बंद रहे। यह हाल जिले के सभी एटीएम का रहा। लोग एटीएम के चक्कर लगाते रहे। इन्हें मायूसी हाथ लगी। शहर के विजया बैंक का एटीएम एक घंटे तक चला। इसके बाद नगदी खत्म हो गई। जिले में 109 बैंक शाखाएं हैं। 118 एटीएम हैं। शहर में 15 बैंकों के 18 एटीएम हैं। सोमवार को छुट्टी का तीसरा दिन था। शनिवार शाम खाली हुए एटीएम शोपीस बने रहे।  सोमवार को जिले भर के एटीएम की केबिनों में ताला जड़ा रहा। किसी भी एटीएम में रुपये नहीं डाले गए। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि मंगलवार को बैंकों के खुलते ही खाताधारकों को रुपये दिए जाएंगे। एटीएम में भी रुपये डाले जाएंगे। कई बैंकों में सोमवार रात तो कई बैंकों में मंगलवार की सुबह नौ बजे तक रुपये पहुंचने की जानकारी मिली है।


सीन:1
समय: 11:05 बजे
यूको बैंक का मेन गेट बंद था। एटीएम केबिन में ताला पड़ा था। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों को गार्ड ने बताया कि रुपया मंगलवार को पड़ेगा। अभी रुपया बैंक में आया नहीं है।
विज्ञापन



सीन:2
समय: 12: 30 बजे।   
 एचडीएफसी बैंक के एटीएम में ताला पड़ा था। एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे मधुर गुप्ता ने बताया कि उनके पास मात्र 50 रुपये हैं। गृहस्थी का सामान खरीदना है। दिक्कत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीन: 3
समय:2:18 बजे।
 भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ताला लगा था।  एटीएम से रुपया निकालने पहुंचे राजेश बरसइयां ने बताया कि यह एटीएम कभी खुलता ही नहीं है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी है। पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed