फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The accused had relations with the teenager's mother 10 years ago

Auraiya News: 10 वर्ष पहले किशोरी की मां से थे आरोपी के संबंध

Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The accused had relations with the teenager's mother 10 years ago
औरैया। जिस चचेरे भाई ने रक्षाबंधन की रात दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या कर दी। बीते 10 साल पहले उसके किशोरी की मां से भी संबंध थे। उस वक्त किशोरी महज चार साल की थी।
विज्ञापन

चाची और भतीजे के संबंधों से दोनों परिवारों में अनबन चली आ रही। परिजनों ने दोनों को समझाया मगर वह माने नहीं। इससे आठ वर्ष पहले परिजनों ने आरोपी की शादी इटावा निवासी एक युवती से कर दी। जिसके बाद आरोपी भतीजे व चाची के बीच दूरियां बढ़ गईं। इसका खुलासा आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जिस आरोपी को पकड़ा है। उसकी उम्र 33 वर्ष है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा श्वांस रोग के मरीज हैं। वर्ष 2015 में वह 23 साल का था। तब उसकी चाची (किशोरी की मां) ने किसी काम के लिए उसे घर बुलाया। उसी दौरान घर में दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए, जो दो साल तक चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल बाद आरोपी का चाची के घर ज्यादा आना-जाना शुरू हुआ तो परिवार के लोगों को शक हुआ। एक दिन चाचा ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, पर वह माने नहीं। इसी वजह से आरोपी के परिवार ने वर्ष 2017 में इटावा जनपद की युवती से उसकी शादी कर दी।
वहीं, मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच बोलचाल बंद हो गई थी। शादी के बाद दोनों में दूरियों भी हो गई थीं। किशोरी की हत्या के बाद 10 अगस्त को किशोरी की मां, दो बहनें, इकलौते भाई-भाभी गौतमबुद्ध नगर से घर पहुंचे।
बिधूना कोतवाल ने बताया कि शक जताते हुए किशोरी के पिता ने आरोपी समेत पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। आरोपी पशुपालन करता है। उधर, पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के नाखून और हाथों में बाल पाए गए हैं।
पुलिस ने उसके नमूने झांसी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे हैं। जहां डीएनए टेस्ट कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को न्याय और दोषी को सजा दिलाई जा सकेगी।


आरोपी के बिरादरी के गांव में है सात परिवार

बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी व किशोरी जिस बिरादरी के हैं। उनके गांव में सात परिवार हैं। सभी के घर एक साथ बने हुए हैं। जिस रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ इटावा स्थित मायके गई थी।

किशोरी की मौत से स्कूल में रही छुट्टी

14 वर्षीय किशोरी गांव स्थित परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की जानकारी के बाद शिक्षकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी। शिक्षक सहित गांव के लोगों ने घटना की निंदा की। सभी ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की है चार साल की बेटी व चार बहनें

औरैया। चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी भाई शराब पीने का आदी था। प्रधान का कहना है कि आरोपी की चार साल की बेटी व चार बहनें हैं। इसके बाद भी उसे यह घिनौना काम करने में शर्म नहीं आई। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। आरोपी चार भाइयों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed