फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Terrorists and Pakistan will be given a befitting reply: Sadhvi Niranjan

आतंकवादियों व पाकिस्तान को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब : साध्वी निरंजन

Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Terrorists and Pakistan will be given a befitting reply: Sadhvi Niranjan
कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
फोटो-27एयूआरपी17- कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद
विज्ञापन

- एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं औरैया की पूर्व केंद्रीय मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक कार्यक्रम में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंचीं।
उन्होंने पहलगाम में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान व आतंकवादियों पर जमकर प्रहार किया। कहा की इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सिंधु नदी समझौता रद्द कर यह साफ कर दिया है कि इस बार पानी और खून साथ नहीं बहेगा। चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। सभी राजनीतिक दल इस मामले में सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक राष्ट्र- एक विधान व एक चुनाव के फायदे बताए। कहा कि बार-बार चुनाव का क्रम जद्दोजहद वाला है। सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मन बना चुकी है। वहीं उन्होंने पाकिस्तान व आतंकवाद पर हमला बोला। कहा कि यह पहली बार है कि टूरिस्ट को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी इस आधार पर कि वह हिंदू हैं या मुसलमान। धर्म पूछकर गोलियां बरसाईं गई हैं। जिन परिवारों के बेटे गए हैं, उन्हें वापस तो नहीं लाया सकता, लेकिन उनका बदला जरूर लिया जाएगा। इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जिनकी विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन इस मुद्दे पर सभी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का प्लान तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक होगी या युद्ध, यह अभी खुलासा नहीं किया जाएगा, लेकिन जो होगा वह बड़ा होगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल गौतम, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, अनूप गुप्ता समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed