फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ten villages in the district were open to defecation

जिले के दस गांव हुए खुले में शौच मुक्त

Sat, 09 Sep 2017 11:33 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 09 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ten villages in the district were open to defecation
demo - फोटो : demo
ओडीएफ की हकीकत परखने के लिए शनिवार को मंडलीय टीम ने गांवों का दौरा किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव की हकीकत परखी तो दस गांव मानक पर खरे उतरे। टीम ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के ओडीएफ गांवो के सत्यापन के लिये मंडल स्तर से गठित दोे टीमों ने विकास खंड औरैया, अजीतमल, अछल्दा व बिधूना का निरीक्षण किया। एक टीम प्रभारी अभिषेक सिंह चौहान ने औरैया विकासखंड के गांव मिर्जापुर, सरियापुर, टिकौली, फतेहपुर करमपुर व खुखूपुर का सत्यापन किया। वहीं दूसरी टीम के प्रभारी डा. राजेश शुक्ला ने बिधूना के राजपुर, नंदपुर, सोहनी, व अछल्दा के पुर्वा मके, जलालपुर फफूंद का ओडीएफ सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनों ही टीमों को उक्त गांव ओडीएफ मानकों पर सही मिले। बता दें कि इससे पहले फतेहपुर करमपुर को छोड़कर अन्य गांव ओडीएफ मानक पर खरे नहीं उतरे । जिसके बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ केके अवस्थी ने प्रयास कर इन गांवों को संतृप्त किया। जिला पंचायत राज अधिकारी केके अवस्थी, जिला समन्वयक अनुज प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed