{"_id":"62f1623172fa4217ba27e1ed","slug":"teenager-went-with-mother-after-statement-in-cwc-auraiya-news-knp711955547","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सीडब्ल्यूसी में बयान के बाद मां संग गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सीडब्ल्यूसी में बयान के बाद मां संग गई किशोरी
विज्ञापन
औरैया। सीडब्ल्यूसी में बयान होने के बाद किशोरी अपनी मां के साथ घर चली गई। नाबालिग होने के नाते उसे मां के साथ रहने की अनुमति दी गई है। किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को एक घर से बरामद किया था।
सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के एक घर से चार दिन से लापता चल रही 14 वर्षीय किशोरी को बरामद करने के बाद कोतवाली में पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। बयान के बाद सीजेएम ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के सामने पेश करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सीडब्ल्यूसी कमेटी द्वारा पूछताछ की गई।
जिसमें किशोरी अपनी मां के साथ रहने को राजी हो गई। बयान के बाद किशोरी अपनी मां के साथ घर चली गई। बता दें कि किशोरी दो अगस्त को लापता हो गई थी। पुलिस ने चार दिन बाद एक कमरे से बरामद किया था। वहीं किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले पवन के खिलाफ बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी पुलिस को पता चला कि वह एक घर में बंधक है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे बरामद किया था।