{"_id":"679e5dfdfc5f3ba23508ce64","slug":"teenager-gets-hit-by-ht-line-diesteenager-gets-hit-by-ht-line-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1006-121885-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एचटी लाइन की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एचटी लाइन की चपेट में आया किशोर, मौत
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव में शनिवार को एक किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे किशोर को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ये हादसा एचटी लाइन पर गिरे ईयरफोन को डंडे से उठाते समय हुआ। मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई।
ठाकुर गांव निवासी अली खान (14) पुत्र सामीन अली के मोबाइल का ईयरफोन हाईटेंशन लाइन के ऊपर गिर गया था। घूरे पर चढ़कर वो डंडे के सहारे उसको उतारने का प्रयास कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से अली खान झुलस गया। यह देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन परिजन रसूलाबाद अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अली खान ने दम तोड़ दिया।
सामीन के दो बेटों में अली खान सबसे छोटा था। पिता सामीन अली दिल्ली में मजदूरी करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। खबर पाकर वो घर के लिए निकल पड़े। सूचना पर सहायल थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह पहुंचे। मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कागजी कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।