{"_id":"58a1f5194f1c1ba340d841e3","slug":"teenager-found-hanging-on-a-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली किशोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली किशोरी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
थाने के पीछे एक मकान में किशोरी संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। लेकिन वह कारण स्पष्ट नहीं कर पाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
थाने के पीछे संजय नगर निवासी रागिनी (17) पुत्री जगदीश नारायण दोहरे घर के एक कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि रागिनी अपनी मां की मौत के बाद स्व. नाना वदन सिंह के घर में रहती थी। यहीं पर उसकी परवरिश हुई। वह दिबियापुर स्थित एक स्कूल की छात्रा थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र का कहना है कि परिजनों ने बताया कि वह खाना खा पीकर रात में लेटी थी। छात्रा ने आत्महत्या की मगर कारण अभी स्पष्ट नही है।