{"_id":"62e6db1ec4494976a1213650","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-drain-auraiya-news-knp7105367157","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः नाले में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः नाले में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
नीतेश कुमार यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर परघईपुर नाले में गिरी गाय को बचाने में एक किशोर का पैर फिसल गया। जिससे वह नाले में जा गिरा। तीन दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर नाला गहरा होने से वह डूब गया। आरोप है कि किशोर के पिता की सूचना के दो घंटे बाद फफूंद थाने की पुलिस व तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार गोताखोरों को लेकर पहुंचे। किशोर का शव करीब 20 मीटर दूर जामुन के पेड़ की जड़ों पर गोताखारों को फंसा मिला।
फफूंद के झपनी का पुरवा निवासी किसान रामप्रकाश यादव का छोटा बेटा नीतेश (17) ककोर स्थित प्रकाश चंद्र महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार में मां धर्मशीला, बड़ा भाई रजनीश, चार बड़ी बहनें रत्नेश, स्नेहलता, अंशू व नेहा है। पिता ने बताया कि नीतेश रविवार को पशुओं को चराने के लिए परघईपुर नाले के पास गया था। दोपहर करीब एक बजे एक गाय नाले में गिर गई थी, जिसे बचाने के लिए बेटा नाले के पास गया। तभी पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा।
यह देख वहां मौजूद बेटे के दोस्तों राहुल, अभिषेक व शिवा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। नाला गहरा होने के चलते वह डूब गया। दोस्तों की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पिता ने फफूूंद थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस के नहीं आने पर ग्रामीणों ने नाले में घुसकर किशोर की तलाश शुरू की। सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार पवन कुमार गोताखोरों को लेकर पहुंचे। गोताखोरों को शव 20 मीटर दूर नाले किनारे लगे जामुन के पेड़ की जड़ों में फंसा मिला। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि शव नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेटे की मौत की जानकारी पर रोते पिता व बहन। संवाद- फोटो : AURAIYA

पुलिस के न आने पर नाले में नीतेश को ढूंढ़ते ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन