फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers demonstrated TLM and innovations

Auraiya News: शिक्षकों ने टीएलम व नवाचारों का किया प्रदर्शन

Wed, 18 Oct 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated TLM and innovations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के दिशा निर्देश पर जनपद भर के विभिन्न संकुलों में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के तहत आने वाले प्रत्येक विद्यालय से शिक्षक शामिल हुए। जहां उन्होंने नवाचारों का प्रदर्शन किया व एक दूसरे के साथ शैक्षिक रणनीति साझा की।

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह अध्यक्षता में मंगलवार को संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक हुई। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना तैयार की गई। इस मौके पर बीईओ ने जीवंत शिक्षक संकुल की बैठक से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। कहा कि नवीन शिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों के विकास में सहायक सिद्ध होंगी। इसके साथी ही उन्होंने मिशन शक्ति फेज-4 कार्यक्रम के तहत बेटी साक्षरता, स्वावलंबन पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने कहा कि नई कार्य योजना के तहत शिक्षकों के बीच कक्षा आवंटन व कार्य विभाजन, निपुण लक्ष्य एप इंस्टाल कर उससे स्पॉट एसेसमेंट करने, निपुण तालिका अपडेट करने, सभी शिक्षक संकुल द्वारा डीसीएफ भरने तथा संकुल शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय को निर्धारित समय में निपुण बनाने की कार्य योजना, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बच्चों की तैयारी, शिक्षक प्रशिक्षण माड्यूल में शिक्षकों की प्रगति, टीएलएम, बच्चों द्वारा किए गए कार्यों को निर्धारित मासिक प्राथमिकताओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शिक्षक मुहम्मद इब्राहीम, चंद्र प्रकाश, गुफरान अहमद, कफील खां, प्रतिभा अवस्थी, मंजूलता, निर्मल गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, मिन्नत उल्ला, निधि, सारिका, रोशनी दुबे, ऋचा कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article