फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher take a step against the bill

शिक्षा सेवा आश्रम के विरोध में उतरे शिक्षक

Mon, 08 Mar 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
teacher take a step against the bill
08एयूआरपी48 - बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर प्रतियां जलाई। - फोटो : AURAIYA
शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय ककोर में प्रदर्शन कर विधेयक की प्रतियां जलाईं। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के लंबित मामलों का निस्तारण करना नहीं बल्कि मनमानी करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधेयक से कर्मचारियों में निरंकुशता व लेनदेन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट भी अधिकरणों की प्रासंगिकता पर टिप्पणी कर चुका है। न्यायालय में अगर लंबित मामले हैं, तो पीठ की संख्या बढ़ानी चाहिए, न कि उसके समानांतर अधिकरण का गठन करना चाहिए।
विज्ञापन

विधेयक से सभी शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के लिए न्याय के दरवाजे बंद हो जाएंगे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री सादेश्य सिंह सेंगर, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, अशोक भास्कर, त्रिलोक बाजपेई, अजय मिश्रा, छत्रपाल, राजू उपाध्याय नीरज चक, निर्मल पांडे , अभिषेक यादव, अनिल यादव, संजय सेंगर, वीरपाल यादव, पहचान सिंह, हरनारायण सिंह, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहार स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित पाल के नेतृत्व में ब्लॉक के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक का विरोध जताया।

उन्होंने इसकी प्रतियां भी जलाईं। इस मौके पर शिक्षक संतोष यादव, संजय तिवारी, विपिन यादव, शिशुपाल सिसौदिया, ब्रजभान राजपूत, दीपू यादव राजनरायन, अनिल पाल, अरुण यादव, विश्वनाथ यादव, सुबोध, विनय कुमार, मानवेंद्र सिंह, अमित, राकेश राजपूत, देवांशु, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed