{"_id":"64d286aaa415035c7f05bfbf","slug":"teacher-posted-in-school-three-children-arrived-on-the-first-day-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1574-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्कूल में शिक्षक की हुई तैनाती, पहले दिन पहुंचे तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्कूल में शिक्षक की हुई तैनाती, पहले दिन पहुंचे तीन बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐरवाकटरा। सूरजपुर-उमरैन के उच्च प्राथमिक स्कूल में सोमवार को अस्थाई तौर पर पटना कंपोजिट स्कूल के सहायक अध्यापक की तैनाती की गई। मंगलवार को स्कूल खुलने पर तीन बच्चे ही पहुंचे। शिक्षक ने गांव के लोगों को बच्चों के प्रवेश कराने व स्कूल भेजे जाने पर जोर दिया है।
मंगलवार को पटना कंपोजिट स्कूल के सहायक अध्यापक आशीष बादल सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे। स्कूल में गंदगी मिलने पर साफ सफाई कराई। स्कूल खुलने की जानकारी गांव वालों को दी गई। इसके बाद तीन बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए करीब एक घंटे बाद पहुंचे। स्कूल खुलने का पहला दिन होने के कारण गांव के कम लोगों को जानकारी हो सकी। इस पर बच्चे नहीं पहुंचे। शिक्षक आशीष बादल ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई है कि स्कूल में 18 बच्चे पंजीकृत थे। इस सत्र में स्कूल नहीं खुला, इसलिए नए प्रवेश भी नहीं हुए। अब स्कूल नियमित खुलेगा और वह गांव के लोगों को प्रवेश व बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करेंगे।
बता दें कि सूरजपुर-उमरैन उच्च प्राथमिक स्कूल में संबद्ध शिक्षक अब्दुल मलिक फारुकी का जून माह में गैरजनपद स्थानांतरण हो गया था। विद्यालय में एक शिक्षक की तैनाती होने के कारण यह बंद चल रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने पांच अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया और शिक्षक की अस्थायी तौर पर तैनाती कर स्कूल खुलवाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
रसोइयों पर संकट के बादल
उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों का एमडीएम बनाने के लिए दो रसोइया श्रीदेवी, रानी देवी की तैनाती है। इन्हें एमडीएम बनाने के लिए प्रति माह दो हजार रुपये मानदेय भी दिया जाता है। मगर स्कूल बंद होने के कारण छात्र संख्या न के बराबर रह गई है। ऐसे में छात्र संख्या न बढ़ी तो उनसे एमडीएम बनवाने का काम नहीं लिया जाएगा। इससे उनकी चिंता सताने लगी है। मंगलवार को स्कूल खुलने की जानकारी पर दोनों रसोइया स्कूल पहुंची।
सूरजपुर-उमरैन के उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद होने की जानकारी मिलने पर वहां पटना ऐरवा स्कूल में तैनात शिक्षक आशीष बादल को अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया है। 19 अगस्त तक गैर जनपद से ट्रांसफर कराकर आए शिक्षको में से कुछ शिक्षकों की स्थायी नियुक्त की जाएगी। गांव के लोगों को जागरूक कर बच्चों का प्रवेश कराया जा रहा है। - शिव सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ऐरवाकटरा