फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher,police,theft,auraiya

शिक्षिका के सूने घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
teacher,police,theft,auraiya
फोटो-25एयूआरपी-24-घटना की जानकारी देती शिक्षिका - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र गपकापुर मार्ग पर शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए। शिक्षिका चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए भाई के साथ मायके गई थी। पति ट्रैफिक पुलिस में कानपुर में तैनात हैं। चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

गपकापुर रोड पर किशन उत्सव गेस्टहाउस के पास रहने वाली शिक्षिका वंदना ने बताया कि वह अछल्ला के उच्च प्राथमिक विद्यालय दखनाई में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। उसकी चुनाव में ड्यूटी औरैया ब्लॉक में लगी है। वह चुनाव में ड्यूटी पर जाने के लिए भाई के साथ शनिवार को मायके पुरवा भवानी रामगढ़ चली गई।
विज्ञापन

रविवार को ड्यूटी पर जाने से पहले वह रविवार को घर चली गई। वहां घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से से कीमती सामान गायब था। इसकी जानकारी उसने पति शैलेंद्र सिंह और पुलिस को दी। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि हीरे की एक लाख की अंगूठी और 30 हजार रुपये समेत लगभग 10 लाख का सामान चोरी हो गया। शिक्षिका की तहरीर पर दिबियापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाख मिन्नतों के बाद भी नहीं कटी ड्यूटी
शिक्षिका वंदना ने बताया कि उनकी बेटी बीमार है। उनके घर में चोरी हो गई। इसके बाद वह औरैया में चुनावी ड्यूटी करने पहुंची। यहां परेशानी बताते हुए उसने ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों से मिन्नतें कीं, लेकिन चुनावी ड्यूटी नहीं कटी।

पिछले दिनों विकास कुंज कॉलोनी निवासी बैंक के सीनियर मैनेजर शीलू सिंह के घर से 35 लाख की दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। इसके अलावा कृष्णा नगर निवासी व कानपुर में तैनात कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी हो गई थी। अब शिक्षिका के घर चोरी होने से दहशत है। लोगों ने सभी चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। साथ ही गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed