फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher consumed poisonous substance, died in hospital

Auraiya News: शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में हुई मौत

Mon, 07 Oct 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher consumed poisonous substance, died in hospital
फफूंद। फफूंद निवासी अछल्दा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने घर पर जहरीला पदार्थ खा जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शिक्षक इकलौता पुत्र था। मृतक की मां ने पुत्रवधू पर पुत्र के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे मोहल्ला कटरा मनेपुर निवासी कुलदीप दुबे का इकलौता पुत्र कपिल (32) रामपुर कुंवर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था। रविवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिक्षक की मां श्यामा देवी ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पुत्रवधू और उसके पिता के खिलाफ पुत्र का उत्पीड़न करने की बात कहते हुए तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि कपिल की शादी मई 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही पुत्रवधू आए दिन उन्हें व पुत्र से झगड़ा करती थी। बेटे को अलग रहने के लिए मजबूर करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सितंबर की रात बहू ने कपिल से झगड़ा किया। घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात व नकदी लेकर पिता के साथ मायके चली गई। रविवार की रात पुत्र और पुत्रवधू का फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद बेटे ने जान दे दी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मृतक की मां ने बहू व उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed