फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher boards were not installed in most of the schools in the district

Auraiya News: जिले के अधिकांश विद्यालयों में नहीं लगाए गए शिक्षक बोर्ड

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher boards were not installed in most of the schools in the district
औरैया। शासन ने परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की योग्यता का बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। जिले में शासनादेश बेअसर साबित हो रहा है। शिक्षा सत्र के सात माह बीत गए हैं। विद्यालयों में बोर्ड न लगने से शिक्षकों की योग्यता और अन्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं हो पा रही हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती तो है, लेकिन शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या से पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में 15 राजकीय, 60 सहायता प्राप्त व 214 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का नाम, शैक्षिक योग्यता, फोटो सहित विस्तृत विवरण को सार्वजनिक करने के लिए शासन की तरफ से विद्यालय परिसर में हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाए जाने का फरमान जारी किया है। जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव का कहना है कि इस मामले में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed