{"_id":"5ec6af6d8ebc3e9c9a5fc7bf","slug":"target-of-planting-more-than-25-lakhs-auraiya-news-knp561338247","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख 85 हजार 210 वृक्ष लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख 85 हजार 210 वृक्ष लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
जिला पौधरोपण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में डीएफओ सुंदरेसा ने बताया कि शासन से जिले में 25 लाख 85 हजार 210 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इस पर विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइक्रोप्लान तैयार कर पौधे लगाना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वे सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मनरेगा के तहत गड्ढे खुदवाकर पौधे लगवाने की कार्रवाई कराएं। विद्यालयों में सहजन सहित फलदार पौधे लगाए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विभागों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
सहकारिता विभाग को 3300 पौधे, उद्योग विभाग को 7500, ऊर्जा विभाग को 6500, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 1660, बेसिक शिक्षा विभाग को 1660, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 4100, उच्च शिक्षा विभाग को 15600, श्रम विभाग को 2500, स्वास्थ्य विभाग को 11000, परिवहन विभाग को 2500, रेलवे को 22500, रक्षा विभाग को 5100, उद्यान विभाग को 50500, गृह विभाग को 5100, पर्यावरण विभाग को 62300, ग्राम्य विकास विभाग को 729300, राजस्व विभाग को 83000, पंचायती राज विभाग को 83000, आवास विकास विभाग को 5100, औद्योगिक विकास विभाग को 5000, नगर विकास विभाग को 14500, लोक निर्माण विभाग को 9100, जल शक्ति विभाग को 9100, रेशम विभाग को 22800, कृषि विभाग को 139940, पशुपालन विभाग को 7100 और वन विभाग को 1275450 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
----