फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tantrik run away after theft jwellery

घर पर पूजा करने आए तांत्रिक सोने के आभूषण लेकर फरार

Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
tantrik run away after theft jwellery
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर पूजा कराने आए तांत्रिक शनिवार देर शाम जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बलवीर शर्मा के घर शनिवार रात ज्योति जलाने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूजा करने आए तांत्रिकों ने बलबीर शर्मा की पत्नी संगीता को सुख समृद्धि व धन बढ़ने का लालच देकर सोने के आभूषणों को हवन कुंड के पास मिट्टी में दबाकर रखने को कहा। लालच में आकर संगीता ने झुमकी व सोने की अंगूठी हवन कुंड के पास मिट्टी में दबा दी। इसके बाद घर के सभी लोग सोने चले गए। रात में मौका पाकर तांत्रिकों ने मिट्टी में दबे आभूषणों को निकाला और भाग गए।
विज्ञापन

संगीता ने हवन कुंड के पास जाकर देखा तो दोनों ही तांत्रिक फरार थे। ये देख संगीता ने शोर मचाया। परिजन तांत्रिकों को ढूंढने निकले लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार सुबह पीड़ित परिजनों ने कुदरकोट पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने दोनों तांत्रिकों छिबरामऊ के गांव खोजीपुर निवासी प्रमोद यादव व गपचरियापुर मैनपुरी निवासी अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। कुदरकोट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed