फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tank and tube well ready, 5000 population waiting for water supply

Auraiya News: टंकी व नलकूप तैयार, 5000 आबादी को जलापूर्ति का इंतजार

Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tank and tube well ready, 5000 population waiting for water supply
औरैया। शहरी बाशिंदों को बेहतर जलापूर्ति देने के लिए पानी की टंकी व नलकूप बनकर तैयार हो गए हैं। अब मेन राइजिंग लाइन से घरों में कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। ये काम पूरा होते ही लोगों के घरों में पालिका की वाटर सप्लाई से अबाध पानी बहेगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा। इससे करीब पांच हजार लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

शहर का दायरा दिनों दिन बढ़ रहा है। चाहे जालौन रोड हो या दिबियापुर। हाईवे के किनारे भी बस्ती बढ़ी है। साल 2023 में नगर पालिका की ओर से शहर की बढ़ी हुई आबादी को जलापूर्ति देने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। तीन टंकी व नौ नलकूपों पर शासन स्तर से हरी झंडी दी गई। तकरीबन 34 करोड़ की इस परियोजना को अमृत 2.0 के तहत जनवरी 2024 से धरातल पर उतारने का काम शुरू किया गया। प्रताप कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस कवायद में जालौन रोड किनारे पानी की टंकी व दो नलकूप बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, हाईवे से सटे सत्तेश्वर व तिलकनगर की गलियों में पानी की अंडर ग्राउंड पानी की लाइन भी बिछा दी गई है। इस बढ़े हुए हिस्से में तकरीबन पांच हजार की आबादी रह रही है। इन्हें घर-घर कनेक्शन देने की कवायद चल रही है। इस भीषण गर्मी के बीच यहां के लोग जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू किए जाने की मांग करने लगे हैं। यहां महज नलकूपों व टंकी को आपस में जोड़ते हुए अंडरग्राउंड लाइन से जोड़ा जाना शेष है और नलकूपों को सक्रिय किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------





जालौन रोड किनारे पानी की टंकी व नलकूपों का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हैंडओवर प्रक्रिया शेष है। संबंधित क्षेत्र में नई टंकी व नलकूप से पानी सप्लाई शुरू हो, इसे लेकर कार्यदायी संस्था से संपर्क किया जाएगा। -अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed