फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   take thumb impression for awas and did fraud

आवास दिलाने के नाम पर लगवाया अंगूठा, 10 हजार निकाले

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
take thumb impression for awas and did fraud
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासपुर में आवास दिलाने के नाम पर दो युवकों ने एक महिला से अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुर्वासपुर निवासी शारदा देवी पत्नी सुरेश बाबू ने बताया कि 18 अगस्त की दोपहर उसके घर पर दो युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने उसे प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात कही। युवकों ने उससे आधार कार्ड और अन्य कागजात मंगवा कर देखे। इसके बाद युवक ने अपने पास से मशीन निकाली और उसमें उसका अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन

पूछे जाने पर बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। जिसके लिए अंगूठा लगवाया है। शक होने पर जब वह बैंक गई तो उसे पता चला कि उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed