{"_id":"701a5acb88cbfc1e6babfdd198b57db3","slug":"take-back-power-rates-reached-wildly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेतहाशा बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतहाशा बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लें
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार से बढ़ी विद्युत दरें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर बिजली की बढ़ी दरें और अघोषित विद्युत कटौती समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं पिछले दिनों प्रदेश की सपा सरकार की ओर से हाल ही में घरेलू उपभोक्ताओं पर और बोझ लादते हुए विद्युत दरों में की गई वृद्धि को कांग्रेसियों ने तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने में रामकृष्ण चतुर्वेदी, उदय प्रताप सिंह, सिपाहीलाल निषाद, शिवशंकर लाल दुबे, हरिओम शुक्ला, कृष्ण चंद्र गोयल, नवीन तिवारी, रामू पेंटर आदि कांग्रेसी प्रमुख रहे।