फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   swayam sevak sangh gives daily workers in etawah

दो दर्जन युवाओं को रोजगार से जोड़ा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने चलाया अभियान

Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
swayam sevak sangh gives daily workers in etawah
औरैया युवाओं को जोड़ने के अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को 12 युवाओं को कोयले से चलने वाली प्रेस बांटी। वहीं, 12 ठेली और सब्जियों की व्यवस्था कर रोजगार की राह पर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

24 से अधिक युवाओं को बार्बर किट देकर सैलून खोलने के लिए भी संघ कार्यकर्ताओं ने इमदाद दी। रविवार को दिबियापुर के नारायणी मंडप में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मधुराम, प्रांत सेवा प्रमुख डॉ. सत्यप्रकाश, जिला प्रचारक पीयूष कुमार, अवनीश, प्रदीप कुमार मिश्र, मुकलेश आदि की मौजूदगी में दिबियापुर, बेला, बिधूना आदि क्षेत्रों से पहुंचे स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को प्रेस भेंट की गई।
विज्ञापन

जिला प्रचारक पीयूष कुमार ने कहा कि संघ कार्यकर्ताओं की ओर से निरंतर सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। संघ कार्यकर्ता कन्हैयालाल मोदी, विवेक, प्रियम, नरेश भदोरिया, समाजसेवी राघव मिश्र, जीवाराम, प्रशांत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed