फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply to 20 villages disrupted for an hour and a half.

Auraiya News: डेढ़ घंटे ठप रही 20 गांवों की आपूर्ति

Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Supply to 20 villages disrupted for an hour and a half.
फोटो-21- पावर हाउस में फाल्ट ठीक करते कर्मचारी।संवाद
अछल्दा। तेजपुर अड्डा स्थित पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर तकनीकी खराबी आने से अछल्दा कस्बे समेत मोहम्मदाबाद फीडर के 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिलीपपुर, नगरिया, प्रेमनगर, मुखे की मड़ैया, बीरपुर, फतेहपुर सहित अन्य गांव प्रभावित हुए हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद कर्मचारियों की मशक्कत से सप्लाई बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बताया गया है कि दोपहर करीब सवा एक बजे पावर हाउस में लगी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर लाइनमैन प्रवीण कुमार व सत्येंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2:50 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में अचानक तकनीकी फॉल्ट आ गया था। टीम ने तत्काल मरम्मत कर सप्लाई चालू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed