फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply of 50 villages disrupted

50 गांवों की आपूर्ति रही बाधित

Tue, 24 May 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Supply of 50 villages disrupted
आंधी से टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सोमवार को आई तेज आंधी में रूपपुर सहार डिवीजन में अलग-अलग जगहों पर एचटी लाइन के 38 पोल गिर गए थे। जिससे लगभग 75 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इस दौरान बिजली अधिकारियों ने सक्रियता तो दिखाई पर मंगलवार शाम तक लगभग 50 गांवों की बाधित आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससे उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा है। हालांकि विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल किए जाने का दावा करने में लगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार तो आई तेज आंधी की चपेट में आने से औरैया, दिबियापुर, बेला, बिधूना क्षेत्र के लगभग 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसमें आंधी थमने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए काम शुरू कराया। जिसमें सदर एक्सईएन डिवीजन क्षेत्र की अजीतमल-अयाना फीडर से जुड़े लगभग पांच गांवों की आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है। वहीं दिबियापुर क्षेत्र के रूपपुर सहार डिवीजन के 50 गांव अभी भी अंधेरे की चपेट में हैं। जिससे वहां हाहाकार मचा है। बेला व बिधूना क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति रही।
विज्ञापन

एक्सईएन सदर लेखराज सिंह का कहना है कि उनके पास कुछ जगहों पर पोल गिरने की सूचना आई थी। जिस पर सोमवार देर रात तक सभी गिरे पोल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। वहीं दिबियापुर एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि सोमवार को उनके क्षेत्र में 38 बिजली के पोल गिर गए थे। जिसमें उन्होंने मंगलवार शाम तक अधिकांश गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी है। अभी चार-पांच गांव ही शेष बचे हैं। बुधवार को उनकी भी आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी। उधर एक्सईएन दिबियापुर का यह भी कहना है कि सामान न मिल पाने के कारण काम जल्द कराने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed