{"_id":"680fc79dd099540ceb00cace","slug":"summer-camps-will-be-held-in-upper-primary-and-composite-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125223-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में होंगे समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में होंगे समर कैंप
Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने 20 मई से 15 जून तक होने वाले समर कैंप की तैयारी तेज कर दी। इन कैंपों में बच्चों के लिए योग, खेलकूद, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और विभिन्न गतिविधियां होंगी।
उनको गुड़-चना, रामदाना और बाजरे के लड्डू जैसे पौष्टिक आहार भी दिए जाएंगे। बताया गया कि प्रतिदिन सुबह डेढ़ घंटे कैंप लगेंगे। इनमें मनोरंजन, फिटनेस और बुनियादी शिक्षा का संयोजन होगा। संचालन प्रशिक्षित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्वयंसेवकों की देखरेख में किया जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाएं और स्नातक छात्र भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि समर कैंप को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय अवधि के बीच कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों में किया जाएगा।