{"_id":"64d68e13e76ba54050035146","slug":"students-will-be-given-information-about-space-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1713-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रों को दी जाएगी अंतरिक्ष की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रों को दी जाएगी अंतरिक्ष की जानकारी
Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
औरैया। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र इसरो की ओर से जिले के श्री दर्शन महाविद्यालय को स्पेस साइंस विषय में मान्यता दी गई है। इच्छुक छात्रों के लिए यहां कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिक ऑनलाइन क्लास लेकर प्रशिक्षण देंगे। स्पेस नेवीगेशन से लेकर छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की गई है।
अंतरिक्ष ज्ञान को लेकर बच्चों में उत्सुकता ज्यादा रहती है। जिले में अभी तक अंतरिक्ष ज्ञान को लेकर कोई विशेष कवायद शिक्षण संस्थानों की ओर से नहीं की गई। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिले में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र इसरो की ओर से दिबियापुर रोड स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है।
मान्यता देकर यहां इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतरिक्ष की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसरो, नासा, जेक्सा के वैज्ञानिक ऑनलाइन क्लास लेंगे। राकेट लांच से लेकर ऑनलाइन नेवीगेशन के लिए डिजिटल कक्षाओं का संचालन होगा। इसके लिए वेबसाइट पर इच्छुक छात्रों को 100 रुपये शुल्क देकर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
महाविद्यालय के निदेशक व कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. विमल कांत द्विवेदी ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह कार्यक्रम के तहत उनके महाविद्यालय को नोडल सेंटर के तौर पर चुना गया है। मान्यता स्पेस साइंस विषय में मिली हैं।
20 अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन भी किए जा चुके हैं। छात्रवृत्ति के तहत अभ्यर्थियों को अनुसंधान केंद्र का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिले स्तर पर प्रशिक्षण के उपरांत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ऑनलाइन नेवीगेशन व कक्षाओं को लेकर संसाधन जुटा लिए गए हैं। वैज्ञानिकों के निर्देश मिलते ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।