{"_id":"60918d5c8ebc3e864c3d12e6","slug":"stone-throne-in-wictory-juloos-auraiya-news-knp6267746167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न मनाने के दौरान किया पथराव, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न मनाने के दौरान किया पथराव, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर प्रहलादपुर में चुनाव जीतने के बाद एक प्रधान ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। जीत के जश्न में जुलूस निकालने के दौरान समर्थकों ने महिला के घर पर पथराव कर दिया। महिला ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सहित 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रहलादपुर निवासी शिवानी ने बताया कि गांव के नवनिर्वाचित प्रधान अवधेश कुमार चुनाव जीतने के बाद समर्थक बौद्ध प्रकाश, अवरेंद्र प्रताप, विजय कुमार, राम कैलाश, अशोक कुमार, सचिंद्र प्रकाश, बौद्ध प्रिय मौर्य, छोटू, राजू, भीम रतन, लाल जी, छुन्ना बाबू, राकेश, अनुज, प्रवीण, मोहित, हरि प्रताप के साथ जश्न मना रहे थे। गांव में जुलूस निकालने के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि इनमें से काफी लोग नशे में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट कर किया घायल
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सुर्खीपुर रमपुरा निवासी अवनीश ने बताया कि दो मई को शाम चार बजे उसके मौसा सुनील निवासी कल्याणपुर एरवाकटरा शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्हें रास्ते में आलोक परेशान करने लगा। विरोध पर उसने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इस पर जब उसकी मां बचाने आई तो आलोक व अभिषेक, विनय कुमार ने उन्हें भी मारा पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)