फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   STF caught 272 boxes of liquor from the container

औरैयाः एसटीएफ ने कंटेनर से पकड़ी 272 पेटी शराब

Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
STF caught 272 boxes of liquor from the container
औरैया पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब की तस्करी करने वाले चालक व क्लीनर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। एसटीएफ लखनऊ व आबकारी टीम ने गुरुवार को कंटेनर में छिपाकर लखनऊ भेजी जा रही 272 पेटी शराब पकड़ी। पुलिस ने कंटेनर चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सरगना की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर एसटीएफ लखनऊ और कोतवाली पुलिस को एक कंटेनर से लखनऊ शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने इंडियन ऑयल चौकी के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रहे एक कंटेनर को संदेह के आधार पर रोका गया।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के टीम प्रभारी घनश्याम यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को तलाशी के दौरान कंटेनर में दवाइयों व अन्य सामान के बीच 272 पेटी शराब मिली। पुलिस ने चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने अपने नाम वादिल हसन निवासी अलीपुर व सरवर अली निवासी भंडावर, जिला शामली बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से पुलिस ने एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड व 1200 रुपये नगद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से दवाइयों के बीच में शराब की पेटियां छिपाकर लखनऊ ले जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। कंटेनर को कब्जे में लेकर सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed