औरैया। मंगलवार को शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज मैदान में स्काउट गाइड का पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच परीक्षण शिविर में नगर पालिका इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की स्काउट-गाइड टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं स्काउट गीत गायन के साथ हुई । जिसके बाद नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया की सुभाष एवं आजाद स्काउट दल एवं सीता गाइड कंपनी, कंचासी इंटर कॉलेज की मानस स्काउट दल एवं मानसी गाइड कंपनी तथा मुरादगंज के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के बजरंग स्काउट दल ने प्रतिभाग कर स्काउट से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में क्षेत्रों में टेंट लगाकर जीवन यापन करने, बिना बर्तन के खाना बनाने, बांस बल्ली एवं रस्सी के सहायता से पुल, टॉवर एवं कई तरह के गैजेट्स बनाए। उन्होंने कलर पार्टी, मार्च पास्ट, दिशा ज्ञान, संकेत, अनुमान लगाना, चिकित्सीय प्रस्तुतीकरण किया । जांच परीक्षा में नगर पालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, मानस इंटर कॉलेज ने द्वितीय एवं जिला पंचायत इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि अमरनाथ दीक्षित ने कहा कि कैंप के माध्यम से स्काउट गाइड समाज को दिशा देने का काम करते हैं। जिला मुख्य आयुक्त अंजनेय सहाय अवस्थी ने कहा की स्काउट की वर्दी में स्कार्फ में गांठ हमें रोज एक भलाई का काम करने का संकल्प दिलाती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रवादी नारों के साथ किया गया। इस मौके पर इस दौरान कार्यक्रम में जिला सचिव राजीव उपाध्याय, जिला स्काउट मास्टर अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रमोद यादव, प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिवेदी, प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, प्रशिक्षक दिव्या मिश्रा, पूनम पोरवाल, निधि अवस्थी, विशाल दुबे एवं अरुण श्रीवास्तव हैप्पी मौजूद रहे।