फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Spoiled honeymoon, every eye moist

Auraiya News: उजड़ा सुहाग, हर आंखें नम

Tue, 02 Apr 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Spoiled honeymoon, every eye moist
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में दोपहर बाद नम आंखों से शवों का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की नवविवाहिता पत्नी पति का शव देख संभल नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव डोरी का पुर्वा समीप दो बाइकों की हुई भिड़ंत में रजौहापुर सहबाजपुर निवासी दिनेश उर्फ गोलू पुत्र मूलचंद्र व सलैया निवासी मोहित की मौत हो गई थी। दोनों के शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। दिनेश की शादी चार मार्च को पुरवा महतौली जिला जालौन निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। पति का शव देख प्रियंका बेसुध होकर गिर पड़ी। शादी को दो माह भी नहीं हुआ और प्रियंका का सुहाग उजड़ गया। चार बहनों में अकेले भाई दिनेश की मौत को लेकर गांव में हर किसी की आंखें नम नजर आई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed