{"_id":"60ef22c88ebc3ec7f066b33c","slug":"special-gomti-express-will-be-cancelled-for-2-days-auraiya-news-knp6402134127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों तक स्पेशल गोमती एक्सप्रेस रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों तक स्पेशल गोमती एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। स्पेशल गोमती एक्सप्रेस 16 और 17 जुलाई को निरस्त रहेगी। बुधवार को इन तिथियों के लिए आरक्षण कराने गए यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
02419 अप व 02420 डाउन गोमती एक्सप्रेस दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए काफी मुफीद ट्रेन है। बुधवार को आरक्षण केंद्र पर मौजूद बाबुओं ने बताया कि सिस्टम पर 16 व 17 जुलाई को अप एवं डाउन स्पेशल गोमती एक्सप्रेस निरस्त दिख रही है। रेलवे स्टेशन फफूंद के अधिकारियों के अनुसार अभी तक ट्रेन के रद्द होने की कोई औपचारिक सूचना नहीं आई है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद स्टेशन पर हो रहे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के कारण लिए जा रहे ट्रैफिक व पावर ब्लाक के कारण 16 व 17 जुलाई को स्पेशल गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।