{"_id":"6839fa4a46d10c01120fb88e","slug":"sp-leader-arrested-for-making-indecent-comments-on-facebook-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126705-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पर सपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पर सपा नेता गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। फेसबुक अकाउंट पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में सपा नेता गौरव रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के चौथे दिन शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
आरोपी को पांच लाख के मुचलके पर रिहा किया गया। सपा नेता ने अपना पक्ष भी पुलिस के सामने रखा। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी की अगुवाई में कुनाल तिवारी, अन्नू त्रिवेदी, दीपू तिवारी, गोविंद दुबे व आदेश त्रिपाठी ने टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। इनके साथ शिव मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अवधेश कुमार दुबे, श्रीओम अग्निहोत्री, मोहित पाठक और राजदीप तिवारी समेत लगभग 50 लोगों ने मंगलवार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
इसमें सपा नेता के फेसबुक प्रोफाइल से ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने शिकायती पत्र की जांच के बाद चौथे दिन सपा नेता गौरव रघुवंशी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय भेजा गया। न्यायालय में मुचलके की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच के बाद किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करने पर बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गई है।