फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP District President shares mantra for strengthening booths at PDA interaction

Auraiya News: पीडीए संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP District President shares mantra for strengthening booths at PDA interaction
फोटो -33- संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू। स्रोत:पार्टी - फोटो : 1
औरैया। बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम वाल्मीकि ने की। जिलाध्यक्ष ने बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से सीधे संवाद करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन


सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सपा लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, रामदर्शन कठेरिया, भूरे खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed