{"_id":"6ab2dd27c5fd4f5fdc06b2c9","slug":"no-identification-even-after-two-days-post-mortem-by-a-panel-to-be-conducted-today-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152077-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, आज पैनल से होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, आज पैनल से होगा पोस्टमार्टम
Wed, 23 Sep 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव दलपपुर में रविवार को गड्ढे में मिले युवती के शव की दो दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। बुधवार को डॉक्टर के पैनल व वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस डीएनए जांच के लिए शव के किसी हिस्से का नमूना भी ले सकती है।
गांव दलपपुर के पास वन विभाग की जमीन पर मिट्टी में दबा युवती का शव मिला था। पुलिस ने जेसीबी से खोदाई कराई थी। करीब दो घंटे में एक युवती का शव मिला, उसके गला दुपट्टे से कसा मिला था। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। इसके बाद घटनास्थल को जाने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
साथ ही कानपुर देहात, इटावा, जालौन, मैनपुरी समेत अन्य जनपद की पुलिस को फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया है कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।