{"_id":"6ab2dd632ae6b597df0aae9f","slug":"body-of-unidentified-young-man-found-in-well-abhishek-written-on-his-hand-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152072-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंबे में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर लिखा था अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंबे में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर लिखा था अभिषेक
Wed, 23 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थानाक्षेत्र के घासरा और छछूंद बंबा के बीच नहर में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। शव पर सफेद शर्ट और हल्के खाकी रंग का लोअर मिला है। शव कई दिन पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे चेहरे से पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि, मृतक के हाथ पर अभिषेक नाम गुदा मिला है।
ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आसपास के थानों व सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)