फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Motorcyclist selling meat nabbed; 65.5 kg seized.

Auraiya News: मांस बेच रहे बाइक सवार को दबोचा, साढ़े 65 किलो बरामद

Wed, 23 Sep 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist selling meat nabbed; 65.5 kg seized.
बाइक सवार आरोपी से पूछताछ करती पुलिस व मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोग। संवाद
अछल्दा। कस्बे के पुराने अछल्दा क्षेत्र में मंगलवार सुबह फेरी लगाकर मांस बेच रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने छानबीन और पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को हिरासत में थाने ले आई। उसके पास मौजूद झोले से करीब 65.5 किलो मांस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इटावा के गाड़ीपुरा निवासी मुश्ताक अहमद (59) के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में बाइक से घूम-घूमकर मांस बेच रहा था। इसी दौरान कस्बे के गोरक्षा दल के कार्यकर्ता सम्राट श्रीवास्तव ने उसे पकड़ा। सूचना पर कस्बा इंचार्ज जय प्रकाश पहुंचे और मांस को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा विभाग को सूचित किया। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ ने पहुंचकर मांस का नमूना लिया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान आरोपी ने मांस के संबंध में एक दस्तावेज प्रस्तुत किया, जो उन्नाव स्थित एक फैक्टरी का था। पुलिस ने उन्नाव की फैक्टरी से संपर्क कर मांस के बारे में पता किया। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने मांस की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, जो उन्नाव स्थित एक मांस फैक्टरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी से जानकारी जुटाने और पशु चिकित्सक की प्राथमिक जांच में मिला मांस भैंस का होना पाया गया है। हालांकि, मामले की पूर्ण निष्पक्षता और वैज्ञानिक पुष्टि के लिए मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed