फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP and BSP alternately plundered UP,

सपा व बसपा ने बारी-बारी से यूपी को लूटा,

Mon, 13 Feb 2017 11:28 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 13 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP alternately plundered UP,
जनसभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
सदर विधान सभा सीट से प्रत्याशी रमेश दिवाकर के समर्थन में जनसभा करने आये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की योजनाओं को गिनाते हुये सपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने दोनों पार्टियों और उनके बड़े नेताओं पर तंज कसे। जिसे सुनकर जनता और नेता हंसने से नहीं चूके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह यहां कुछ लोगों के मामा भी हो सकते हैं। उनके प्रदेश की जनता उन्हें मामा ही कहती है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश को पुत्तर प्रदेश बना दिया है। चाचा-भतीजे और पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े ने जनता को गुमराह किया। कई नेता बोले झगड़ा नकली है। समझ में ही नहीं आया कौन नकली है और कौन असली। सपा सरकार ने प्रदेश की जनता को तबाह और बर्बाद करने का काम किया है। कहा कि भाजपा और मोदी की लहर से सपा और कांग्रेस दल बह न जायें इस डर से वह दोनों एक हो गये हैं। कांग्रेस और सपा तो इस चुनाव में डूबने वाले हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की योजनाओं को गिनाते हुये जनता की खुशहाली का जिक्र किया। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मध्य प्रदेश में लागू योजनायें यहां भी चलाई जाएंगी। इसमें किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने, लड़कियों के लिए भी कई योजनाओं को लागू किया जायेगा। हमने अपने यहां डकैतों का सफाया कराया। गुंडे हमारे यहां जेल में हैं, मगर यूपी में सरकार ने गुंडों को खुली छूट दे रखी है। उन्होंने जिले में दम तोड़ रही पंचनद परियोजना पर काम शुरू कराने का वादा किया। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी रमेश दिवाकर के समर्थन में भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम का नाम लूंगा तो नहाना पड़ेगा
शिवराज सिंह चौहान ने सैफई परिवार पर तंज कसे। कहा कि अमर सिंह का दर्द अब छिपाए नही छिप रहा है। बोले कि अगर मैं आजम का नाम लूं तो मुझे नहाना पड़ेगा। इसलिए कुछ नहीं कहूंगा।


सपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल
चुनावी जनसभा के दौरान सपा छोड़कर दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुये। इसमें जितेंद्र भदौरिया, शीनू शुक्ला, दलवीर सिंह राठौर, राहुल गुप्ता, शिवम जाटव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed