फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Son hits retired Naib Subedar to death, fear of murder

Auraiya News: बेटे ने सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को मारी टक्कर मौत, हत्या की आशंका

Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Son hits retired Naib Subedar to death, fear of murder
फोटो 10 एयूआरपी 37 रमेश चंद्र फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अयाना। गांव अयाना में बुधवार शाम करीब छह बजे सेवानिवृत्त नायब सूबेदार पिता को बेटे ने कार से कुचल दिया। पौत्र घायल बाबा को बाइक से लेकर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक साइकिल सवार छात्रा से भिड़ गई। हादसे में पौत्र व छात्रा भी घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। टक्कर मारने वाले बेटे की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। घटना की जांच में जमीन के विवाद और पेंशन की वजह सामने आई है।
विज्ञापन




अयाना निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार रमेश चंद्र पाल (85) की पहली पत्नी माया देवी के दो बेटे मोती सागर, किरन कुमार हैं। माया देवी की मौत के बाद रमेश चंद्र ने सिया देवी से दूसरी शादी की। सिया के तीन बेटे पदम, जगदेव, शिव विजय हैं। मोती सागर के बेटे अंकित ने बताया कि बाबा ने घर में जमीन का हिस्सा बांट दिया था। इसके बाद से चाचा पदम कम हिस्सा मिलने और पेंशन के रुपयों को लेकर घर में आए दिन झगड़ा करते थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे चाचा ने बाबा से जमीन को लेकर विवाद किया। शाम पांच बजे के करीब बाबा घर के पास स्थित तालाब किनारे टहलने निकले। वहां से घर लौटने के दौरान चाचा ने वैन से बाबा को टक्कर मार दी। पड़ोसियों के बचाने के लिए दौड़ने पर चाचा वैन छोड़कर भाग गए। घायल बाबा को पौत्र अंकित सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में साइकिल सवार छात्रा प्रियंका से टक्कर हो गई। हादसे में बाबा-पौत्र व छात्रा घायल हो गई। सभी किसी तरह सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के बाद परिजन में कोहराम मच गया। उधर, सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि वैन को कब्जे में लिया है। फिलहाल परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



गृह कलह से सन्यासी बन गए थे रमेश

अयाना। सेवानिवृत्त नायब सूबेदार ने घरेलू कलह के चलते सन्यास ले लिया था। बढ़ती उम्र के चलते पौत्र मोती सागर दो साल पहले उन्हें घर ले आए थे। जमीन के विवाद से रिश्तों में आई दरार के चलते रमेश चंद्र के घर में आए दिन विवाद होता था। इससे निपटने के लिए उन्होंने करीब 10 साल पहले सन्यास धारण कर लिया था। कुछ साल गांव के मंदिर पर रहने के बाद वह इटावा जिले के महेवा स्थित मंदिर पर रहने लगे थे। घटना के बाद पुलिस की जांच में सामने आया कि कार की टक्कर के बाद पौत्र अंकित ने एंबुलेंस का इंतजार किया। बाद में पौत्र बाबा को लेकर सीएचसी जा रहा था। कुछ दूर बाद उनकी बाइक सामने से आई साइकिल से टकरा गई। थाना प्रभारी हरिकेश गुप्ता ने बताया कि साइकिल सवार थाना क्षेत्र के करके का पुर्वा निवासी लोकेंद्र की बेटी प्रियंका थी। हादसे में अंकित व प्रियंका घायल हो गईं। दोनों का सीएचसी अयाना में इलाज किया गया।

फोटो 10 एयूआरपी 37 रमेश चंद्र फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 10 एयूआरपी 37 रमेश चंद्र फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 10 एयूआरपी 37 रमेश चंद्र फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 10 एयूआरपी 37 रमेश चंद्र फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed