{"_id":"672e6294fed99f705d0685e4","slug":"smart-meters-installed-in-the-homes-of-12-consumers-on-the-first-day-in-the-city-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118541-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सूखे पड़े रजबहा, सिंचाई न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सूखे पड़े रजबहा, सिंचाई न होने से किसान परेशान
विज्ञापन
अछल्दा। सिल्ट सफाई में देरी होने से पिछले एक महीने से नहरों व रजबहे में पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है। इसकी वजह से गेहूं की बुआई के लिए किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों व रजबहा की सफाई का काम चल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं की बुआई को खेतों का पलेवा करना चाह रहे हैं, लेकिन सूखी पड़ी नहर रजवाहे के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अछल्दा विकास खंड क्षेत्र में लगभग 70 फीसदी भू भाग की सिंचाई नहर व रजबहों के माध्यम से होती है, लेकिन नहर में पानी नहीं होने से रजबहों में भी पानी न आने से खेती पिछड़ रही है। निचली नहर गंग में पिछले लगभग एक महीने से पानी नहीं आया है, जिसकी वजह से इससे निकले रजबहों भी सूखे पड़े हैं। रजवाहे की हर साल सिल्ट सफाई तो होती है, बीच में कई जगह कटान होने से सिंचाई प्रभावित होती है। क्षेत्र के किसानों का कहना की नहर व रजवाहे में अब तक पानी न आने से गेहूं की फसल की बुआई के लिए खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है यदि नहर रजवाहे में पानी का प्रवाह न हुआ तो गेहूं की बुआई में देरी होगी।
जिम्मेदार बोले, सिल्ट सफाई होते ही मिलेगा पानी
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश चंद ने बताया कि सिल्ट सफाई के चलते पानी ऊपर से बंद है। सिल्ट सफाई का काम पूरा होते ही किसानों को पानी दिया जाएगा।