फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six lakh stolen from farmer's house

Auraiya News: किसान के घर से छह लाख की चोरी

Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six lakh stolen from farmer's house
बिधूना। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भाईपुर में रविवार देर रात चोरों ने किसान के घर से छह लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के वक्त किसान बाहर के कमरे में सो रहा था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

भाईपुर निवासी किसान विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम सात बजे के करीब खाना खाने के बाद बाहर के कमरे में लेट गए। पत्नी उमा देवी व बेटी आकांक्षा, बेटे के साथ ग्वालियर गई हुई हैं। पत्नी व बेटी घर पर ही अपने सारे गहने रख गई थीं। अंदर के कमरों में कुंडी बंद थी। देर रात उनकी आंख खुली तो अंदर के कमरे से एक युवक कुछ सामान लेकर भागता दिखा।
विज्ञापन

पकड़ने की कोशिश की तो हमला करते हुए मेनगेट से भाग गया। अंदर जाकर देखा तो बक्से व अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे गहने गायब थे। चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस को बताया कि बक्से में बेटी व पत्नी का करीब छह लाख रुपये कीमत के गहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने गांव के एक युवक पर चोरी की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस गई थी। छानबीन की गई है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed