फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sir, subsist housing Dilay Deo

साहब, गुजर बसर को आवास दिलवाय देओ

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sir, subsist housing Dilay Deo
आवास की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं कमला देवी। - फोटो : अमर उजाला
सालों से गिरे हुए कच्चे मकान में रह रही बेसहारा विधवा ने बुधवार को एडीएम के सामने आवास के लिए झोली फैलाई। महिला ने कहा कि वह मुश्किल से गुजर बसर कर रही है। बेमौसम बारिश और भीषण सर्दी में गिरे हुए कच्चे मकान में रहना उसके लिए दिक्कतों भरा है।
विज्ञापन


   जिला मुख्यालय पर एडीएम कार्यालय  पहुंची बिधूना विकास खंड के ग्राम खरगपुर निवासी बेसहारा महिला कमला देवी पत्नी स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह ने एडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि पति की मृत्यु 2003 में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। बड़ी मुश्किल से गुजर बसर कर रही है। कच्चा मकान सालों पहले गिर चुका है। कई बार ग्राम प्रधान, ब्लाक अधिकारियों और तहसील दिवसों में आर्थिक सहायता और आवास दिलाए जाने की मांग की। हर बार आश्वासन ही मिले। न आर्थिक मदद मिली और  न ही आवास। बारिश और सर्दी के मौसम में कच्चे जर्जर मकान में रहने से कभी भी हादसा हो सकता है।    पीड़िता ने एडीएम से  झोली फैलाकर आवास की मांग की।  पीड़िता ने कहा कि इस बार आवास न दिया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed