फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SIR process begins, calculation sheets distributed

Auraiya News: एसआईआर प्रक्रिया शुरू, बांटे गए गणना पत्रक

Tue, 04 Nov 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
SIR process begins, calculation sheets distributed
औरैया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से एसआईआर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन बीएलओ गणना पत्रक लेकर निकले। कई घरों में पत्रक दिए और कैसे उसे भरकर वापस करना है, पूरी प्रक्रिया को समझाया। इधर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रक्रिया सही ढंग से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि वे निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मतदाताओं के आधार कार्ड के अंतिम चार अंक अंकित करते हुए उनकी डुप्लीकेसी की जांच करें। यदि किसी आधार कार्ड के अंतिम चार अंक एक से अधिक मतदाताओं के साथ अंकित हैं तो उनका परीक्षण करते हुए सही मतदाता को छोड़कर अन्य के नाम मतदाता सूची से विलोपित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि गणना अवधि चार दिसंबर तक तय की गई है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा। दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक निर्धारित की गई है। नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 जनवरी तक होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed