नव वर्ष को लेकर लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष के उत्साह पर इस बार मौसम का भारी कहर दिखाई दिया। जबरदस्त ठंड के प्रकोप के चलते कार्यक्रम के उत्साही युवा भी शाम होते ही घरों में घुसने को मजबूर हुए। हालांकि ग्रीटिंग कार्ड की दुकानों पर दोपहर में खरीदारों के चलते थोड़ी चहल-पहल जरूर दिखी। वहीं गुलदस्ता व फूलों की दुकानों की बिक्री फिकी रही।
दो दिनों से शहर में ठंड का प्रकोप लोगों पर भारी पड़ता दिखाई दिया। शीतलहर और ठंड ने लोगों के नववर्ष के उत्साह को भी ठंडा कर दिया।
नव वर्ष संध्या से पूर्व जहां शहर में जगह-जगह डीजे के साथ ही सजावट का दौर चलता था, इस बार वहां पर पूरी तरह सन्नाटा ही दिखा। वहीं विद्यालयों की छुट्टियों ने भी नव वर्ष के कार्यक्रमों पर अपना पूरा असर दिखाया।
फूल व गुलदस्ते विक्रेता रमेश व सुरेश का कहना है कि उन्होंने पिछले वर्ष नव वर्ष के मौके पर हुई खरीदारी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी व्यापक तैयारी कर रखी थी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी आशाओं पर कुठाराघात कर दिया, जिससे उनकी तैयारियों को झटका भी लगा है।
हालांकि मंगलवार को ग्रीटिंग कार्ड्स की दुकानों पर खरीदारी को लेकर थोड़ी चहल-पहल देखी गई। इस बार बच्चों में कार्डों की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा।
दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कोई ग्रीटिंग कार्डों की कोई खास बिक्री नहीं हो सकी है। वहीं बाजार के देर से खुलने और जल्दी बंद हो जाने का भी प्रभाव पड़ा है। वहीं नव वर्ष पर पुलिस की निगेहबानी को प्रशासनिक अमले ने पूरी कमर कस ली है।
एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अराजकता पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उत्साही लोगों को भी शंाति के साथ नव वर्ष का त्यौहार मनाए जाने की अपील की है।