फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shops and bike repair activities are taking place in the basement.

Auraiya News: बेसमेंट में दुकानें व बाइकों की हो रही मरम्मत

Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shops and bike repair activities are taking place in the basement.
फोटो-24- बिधूना में कोचिंग में पढ़ते छात्र-छात्राएं दीवार पर टंगा सिलिंडर। संवाद
औरैया। लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरुआत में जिला प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई, जो अब सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य बाजारों के बेसमेंट में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के धड़ल्ले से दुकानें संचालित हो रही हैं। इनकी न तो जांच की जा रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई।
शहर के तहसील से महज 200 मीटर दूर सुभाष चौक के पास एक तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि चल रही है। इसके अलावा, कानपुर रोड पर 10 से अधिक स्थानों और हाईवे की सर्विस रोड पर एक बाइक मरम्मत की दुकान बेसमेंट में चलाई जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, तीन दिन पहले प्रशासन ने कानपुर रोड स्थित बेसमेंट में संचालित जागेश्वर दयाल एंड संस की दुकान की जांच की गई थी। जांच में गंभीर कमियां मिलने के बाद दुकान संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इन बेसमेंट दुकानों में कभी आग लगती है, तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साप्ताहिक बंदी में खुली रहीं दुकानें
औरैया। सप्ताह में एक दिन के लिए साप्ताहिक बंदी रखी जाती है। शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इस दिन संचालकों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ती है लेकिन इन संचालकों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। आज साप्ताहिक बंदी के दिन भी बेसमेंट सहित अन्य जगहों पर दुकानें खुली मिलीं। (संवाद)
----
सुरक्षा मानकों को लेकर चेकिंग अभियान चल रहा है। जो भी मानकों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अजय आनंद वर्मा, एसडीएम सदर
------
कोचिंग सेंटरों पर लटके ताले, कई सेंटरों का पंजीकरण खत्म
बिधूना। कस्बे में बिना सुरक्षा मानकों और अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग व लाइब्रेरी सेंटरों पर प्रशासन की सख्ती का असर दिखा। कार्रवाई के डर से क्षेत्र के करीब 15 से 20 कोचिंगों पर ताले लटक गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी कोचिंग हैं, जिनका पंजीकरण है और वे लगातार संचालित हो रही हैं। पर वहां भी आग से बचाव के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में वहां पढ़ने वाले बच्चों की जान खतरे में हैं।

आर्य नगर, दिबियापुर रोड के किशोरगंज और किशनी रोड के आसपास के अधिकांश सेंटर इन दिनों बंद पड़े हैं। जांच में सामने आया है कि बासो क्लासेस और अरिहंत कोचिंग का पंजीकरण तो है लेकिन वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सिर्फ अग्नि संयंत्र के सिलिंडर ही देखने को मिले। वहीं, इंग्लिश मंत्रा, दृष्टि और कृष्णा कोचिंग क्लासेस जैसे बड़े सेंटरों का पंजीकरण ही खत्म हो चुका है। नियमों की अनदेखी के चलते अब इन सेंटरों पर बंदी की तलवार लटक गईं है। (संवाद)

फोटो-24- बिधूना में कोचिंग में पढ़ते छात्र-छात्राएं दीवार पर टंगा सिलिंडर। संवाद

फोटो-24- बिधूना में कोचिंग में पढ़ते छात्र-छात्राएं दीवार पर टंगा सिलिंडर। संवाद

फोटो-24- बिधूना में कोचिंग में पढ़ते छात्र-छात्राएं दीवार पर टंगा सिलिंडर। संवाद

फोटो-24- बिधूना में कोचिंग में पढ़ते छात्र-छात्राएं दीवार पर टंगा सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed