फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shashan serious for blood bank

बंद ब्लड बैंक को चालू करने को शासन सक्रिय

Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
shashan serious for blood bank
औरैया। 50 शय्या अस्पताल में सात साल से बंद पड़े ब्लड बैंक कोे चालू करने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर जल्द ब्लड बैंक शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का अनुपालन कर एमओ पद पर चयनित डॉक्टर को ब्लड बैंक के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने ब्लड बैंक के लिए रायबरेली में कार्यरत पैथोलॉजिस्ट को यहां भेजने का निर्देश जारी किया था। उनके न आने पर डीएम अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने एमओ पद के लिए डॉक्टरों का साक्षात्कार भी लिया था। इनकी सूची शासन को भेजी गई थी। एमओ पद के लिए साक्षात्कार देने वाले डॉ. प्रियेष को अब ब्लड बैंक के लिए पैथोलॉजिस्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर पर ब्लड बैंक को चालू करने की सक्रियता बढ़ गई है। एमओ (मेडिकल ऑफिसर) पद के लिए साक्षात्कार देने वाले डॉ. प्रियेष को ब्लड बैंक के लिए नामित किया गया है। इन्हें जल्द ट्रेनिंग देकर ब्लड बैंक को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
- ब्लड बैंक को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। खराब हो चुकी मशीनों के कलपुर्जे बदले जा चुके हैं। सिर्फ पैथोलॉजिस्ट न होने से लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं हो पा रहा था। डॉक्टर के नामित होने के बाद ये समस्या भी खत्म हो जाएगी। इससे बंद पड़े बैंक को जल्द शुरू किया जा सकेगा।

- डॉ. लाखन सिंह, सीएमएस
मंत्री बोले, डीएम और सीएमओ से आवेदन भिजवाएंगे
औरैया। सपा नेता प्रभाकर पांडेय की बीमारी की बात सुन प्रभारी मंत्री जैकी उनका हालचाल लेने यमुना रोड स्थित आवास पहुंचे। वहां अमर उजाला संवाददाता ने ब्लड बैंक का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे सांसद, विधायक और किसी अधिकारी ने इस विषय में नहीं बताया। अगली बार आने पर डीएम और सीएमओ के साथ बैठकर आवेदन बनवाकर भिजवाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed